वो कहावत है कि दिल जवां हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती। फिल्म बधाई हो में शानदार अभिनय करने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता पर ये कहावत सटीक बैठती है। नीना उम्र में 60 का आंकड़ा छू चुकी हैं लेकिन उनके चेहरे की रंगत देखकर कोई जवान भी शरमा जाए। नीना हमेशा से इंटेंस रोल्स के लिए जानी जाती रही हैं। हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना ऐसा लुक शेयर किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन मां ने जब 60 की उम्र में पहनी फ्रॉक, ऐसा था फैंस का रिएक्शन
नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नीना फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में नीना ने लिखा 'फ्रॉक का शॉक'। साथ ही नीना ने ये भी बताया कि उनकी ये तस्वीर गजराज राव ने ली है। गजराज वही एक्टर हैं जिन्होंने बधाई हो में नीना गुप्ता के पति और आयुष्मान खुराना के पिता का किरदार निभाया था।
Frock ka shock. Picture taken by the gajraj sir
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
नीना गुप्ता की इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा है कि मैं भी चाहती हूं मेरी मां भी ऐसे ही ड्रेस-अप हो', तो कोई 'टोटली रॉक मैम' लिख रहा है। उनकी इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
नीना गुप्ता कुछ दिनों पहले उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर कमेंट किया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने बूढ़ी दादियों का रोल निभाया है । ट्रेलर देखने के बाद नीना ने ट्वीट कर कहा था कि कम से कम हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो । इसके बाद नीना का सपोर्ट आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी किया था।
आमिर खान का नया लुक, 35 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत और कमल हासन, पांच खबरें