फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना के 'पिता' का बड़ा बयान,कहा- 'बधाई हो', बदल गई मेरी पूरी जिंदगी'

Mon, 29 Oct 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Badhaai Ho actor Gajraj Rao said this film has changed my life
Badhaai Ho - फोटो : file photo
हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों जीत रही है। दर्शक फिल्म के हर किरदार को काफी पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा जिसकी तारीफ हो रही है वह 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना के माता-पिता का किरदार निभाने वाले गजराज राव और नीना गुप्ता की। हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो चुका है। 
Badhaai Ho actor Gajraj Rao said this film has changed my life
Gajraj Rao - फोटो : file photo
इस बीच 'बधाई हो' के एक्टर गजराज राव ने फिल्म की शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने 'बधाई हो' को अपनी लाइफ की महत्वपूर्ण फिल्म बताया है जिसने रातों-रात उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया है। उन्होंने कहा है कि 'बधाई हो' का हिट होना उनके लिए एक जादू और चमत्कार जैसा है। जिसने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया है।
Badhaai Ho actor Gajraj Rao said this film has changed my life
Badhaai Ho - फोटो : file photo
मीडिया से बात करते हुए गजराज राव ने कहा है- मैंने अपने फिल्मी करियर में कई किरदार किए, लेकिन दर्शकों ने कभी मुझे पहचाना नहीं। मैं अक्सर जब सार्वजनिक जगह पर जाता था, लोग मुझसे बस इतना कह पाते थे कि मैंने आपको कहीं देखा है। इसके बाद मुझे खुद अपना बायोडाटा देना पड़ता था। उस समय खुद के लिए दुख होता था,क्योंकि फिल्मों में कई किरदार कर चुका था, लेकिन मुझे पहचान नहीं मिली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badhaai Ho actor Gajraj Rao said this film has changed my life
Badhaai Ho - फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गजराज राव ने कहा- ऐसा नहीं था कि अभिनय मेरे लिए आजीविका का एकमात्र साधन था। लेकिन हाल ही में मुझे उस समय अच्छा लगा जब एक फैन ने मुझे सार्वजनिक जगह पर मेरे नाम से बुलाया। इसके बाद मुझे लग रहा है जैसे बधाई हो के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। गजराज ने अपने किरदार को लेकर भी कहा है- फिल्म में पिता का किरदार करने के लिए खुद आयुष्मान खुराना ने उनसे संपर्क किया था। 
विज्ञापन
Badhaai Ho actor Gajraj Rao said this film has changed my life
Badhaai Ho - फोटो : file photo
आपको बता दें कि गजराज राव ने साल 1994 में फिल्म बैंडिट क्वीन से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अशोक चंद ठाकूर का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग और तलवार जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें लगता है कि असली पहचान उन्हें फिल्म बधाई हो से मिली है। गजराजराव आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक प्राइवेट डिटेक्टिव चावला का किरदार किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed