फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baaghi 4 Actor Tiger Shroff sells his luxury apartment in Mumbai Know Details

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपना फ्लैट, सात साल पहले खरीदा था, अब इतने करोड़ की हुई डील

Mon, 08 Sep 2025 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 06:40 PM IST
सार

Tiger Shroff Flat: एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 4' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 05 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस बीच अभिनेता ने अपना मुंबई स्थित एक आलीशान फ्लैट बेच दिया है।

विज्ञापन
Baaghi 4 Actor Tiger Shroff sells his luxury apartment in Mumbai Know Details
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम @tigerjackieshroff

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में लगी हुई है। लोकप्रिय 'बागी' फ्रेंचाईजी यह चौथी किस्त है। इस बीच टाइगर श्रॉफ को लेकर एक और खबर सामने आई है। उन्होंने अपना मुंबई में स्थित एक आलीशान फ्लैट बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ्लैट अभिनेता ने साल 2018 में निवेश के मकसद से खरीदा था।

विज्ञापन

22वीं मंजिल पर है फ्लैट
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा है। उन्होंने इसे करीब 15.6 करोड़ रुपये में बेचा है। यह फ्लैट टाइगर ने साल 2018 में खरीदा था। टाइगर का यह फ्लैट 22वीं मंजिल पर था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या शामिल है डील में?
पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक टाइगर के इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,989.72 वर्ग फीट (184.85 वर्ग मीटर) और निर्मित एरिया 2,189 वर्ग फीट (203.34 वर्ग मीटर) है। इसके अलावा फ्लैट की डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ का लाइफस्टाइल काफी शानदार है। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की कुल नेटवर्थ करीब 248 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा वे डांस अकादमी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के भी मालिक हैं। इससे भी उनकी आमदनी होती है।

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की मां पर ये क्या बोल गईं कुनिका? नॉमिनेशन टास्क में खुली रिश्तों की पोल

विज्ञापन

2014 में शुरू किया करियर
टाइगर श्रॉफ दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से करियर शुरू किया था। अभिनय के अलावा वे अपने डांस, एक्शन और मार्शल आर्ट्स स्किल्स के लिए भी खूब लोकप्रिय हैं। टाइगर की फिल्म 'बागी 4' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित हो रही है। चार दिनों में यह मेगा बजट फिल्म सिर्फ 33.09 करोड़ रुपये कमा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed