क्या आपको एक्ट्रेस नगमा याद हैं ? वही नगमा जिन्होंने 1990 में सलमान खान की फिल्म 'बागी: ए रिबैल फॉर लव'से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और उस वक्त हिंदी सिनेमा की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
B'Day SPL: फिल्मों से मोह छूटा तो नगमा ने राजनीति में रखे थे कदम
इस फिल्म के बाद तो जैसे नगमा नाम का ये सितारा चमकने लगा। उन्होंने 'बागी' के बाद उन्होंने कई और हिंदी फिल्में कीं लेकिन बदकिस्मती से वो कुछ खास नहीं चलीं। 'बागी' के बाद वो एक अदद हिट फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन वहां भी वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी उन पर नंबर वन एक्ट्रेस बने रहने का प्रैशर था और दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में करने के लिए कहा जा रहा था। शायद यही वजह रही कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेना ही बेहतर समझा।
B'Day SPL: फिल्मों से मोह छूटा तो नगमा ने राजनीति में रखे थे कदम
फिल्मों में मिल रही नाकामयाबी की वजह से नगमा घबराई नहीं और फिर उन्होंने भोजपुरी फिल्में करने की ठानी। कुछ एक भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने रवि किशन, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ काम किया।
B'Day SPL: फिल्मों से मोह छूटा तो नगमा ने राजनीति में रखे थे कदम
आपको यकीन नहीं होगा कि नगमा को 9 भाषाएं आती हैं और वो चाहती थीं कि हर उस भाषा की फिल्म में वो काम करें जो उन्हें आती है। इसीलिए उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन फिल्मों में नगमा को वो कामयाबी नहीं मिली जो वो चाहती थीं और फिर अचानक ही उन्होंने फिल्में छोड़कर राजनीति में कदम रख लिया और आज वो राजनीति में ही सक्रिय हैं।
B'Day SPL: फिल्मों से मोह छूटा तो नगमा ने राजनीति में रखे थे कदम
हालांकि राजनीति में भी नगमा कुछ खास जादू नहीं बिखेर पाईं। कई विवाद भी उनकी जिंदगी से जुड़े रहे हैं। रवि किशन से लेकर सौरभ गांगुली तक के साथ उनका नाम जुड़ा।