'अंधाधुन' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों आराम करने के मूड में है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आयुष्मान की सामने आईं तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। तस्वीरों में आयुष्मान पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) के साथ कूल मूड में नजर आ रहे हैं। यह दोनों सितारे इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें छाईं हुई हैं।
सुपरहिट फिल्में देने के बाद पत्नी संग विदेश पहुंचे आयुष्मान खुराना, ऑस्ट्रेलिया से शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों को ताहिरा कश्यप ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा- 'लंबे वक्त बाद वकेशन पर आए है। बीता साल मुश्किलों भरा रहा। हम शाब्दिक रूप से दोनों दुनिया में सबसे अच्छे थे। सबसे ऊंचे और नीचे भी थे। हालांकि मेरा दिल दोनों के लिए आभार से भरा है और मुझे नहीं पता कि इसे कैसे समझा जाए! मुझे शांति की जरूरत थी, इस वक्त। तुम्हारे साथ जिंदगी बहुत खूबसूरत है आयुष्मान।'
इन तस्वीरों में आयुष्मान और ताहिरा एक साथ अच्छे लग रहे हैं। ताहिरा वनपीस में नजर आ रही हैं तो वहीं आयुष्मान ने ट्राउजर के साथ हुडी वाली जैकेट पहना हुआ है। तस्वीरों में पीछे का नजारा भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ लेकिन वो कमजोर नहीं पड़ीं और इस बीमारी का उन्होंने हिम्मत से सामना किया।
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
ताहिरा कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से लड़ीं। इस दौरान उन्हें कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा। ऐसे में उनके सारे बाल झड़ गए थे। ताहिरा अपने छोटे बालों में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ताहिरा ने एक फोटो शेयर कर अपने घर का मजेदार किस्सा शेयर किया था। इस पोस्ट में ताहिरा ने बताया कि आयुष्मान उनकी तुलना 90 के दशक के मशहूर अभिनेता हरीश से करते हैं। ताहिरा को पता नहीं था कि हरीश कौन हैं। इसके बाद उन्होंने हरीश की फोटो ढूंढकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। हरीश को देखने के बाद ताहिरा को पता चला कि आयुष्मान उनकी तुलना इस हीरो से क्यों कर रहे थे। इस पोस्ट के साथ ताहिरा ने एक पोस्ट भी लिखा था।
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
ताहिरा ने लिखा था, 'ये मैं हूं। बिना किसी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए हुए। आयुष्मान मुझे पिछले कुछ समय से हरीश के नाम से बुला रहे थे। पहले मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। तो अब आप स्वाइप करके देखिए कि मुझे क्या मिला है।' बता दें कि एक्टर हरीश ने 'आंटी नंबर 1', 'कुली नंबर 1' और 'प्रेम कैदी' जैसी फिल्मों में काम किया है।