आयुष्मान खुराना अब हिट फिल्मों का सबसे बड़ा नाम बन गए हैं। विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अबतक एक नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। कम ही समय में आयुष्मान ने तरक्की की उन ऊंचाइयों को छुआ है जो हर फिल्मी सितारे का सपना होता है। आयुष्मान के इस सफर में उनका सबसे ज्यादा साथ उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिया है। आयुष्मान खुद बी इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं। वो अक्सर इसके लिए अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करते रहते हैं। अब हाल ही में आयुष्मान ने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखी।
19 साल पहले आयुष्मान ने ताहिरा को ऐसे किया था प्रपोज, बहुत रोमांटिक है ये किस्सा
आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर ताहिरा की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ये 2001 की बात है। हम अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रात को 1 बजकर 48 मिनट पर मैंने फोन कॉल पर ताहिरा से अपने प्यार का इजहार किया था। ब्रायन एडम्स का गाना इनसाइड जहन में चल रहा था।'
आयुष्मान ने आगे लिखा, इस बेवकूफ के साथ 19 साल हो चुके हैं. उम्मम।' इस पोस्ट के आखिर में आयुष्मान ने हार्ट का इमोजी भी डाली। ताहिरा, आयुष्मान के बचपन का प्यार हैं और दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। अब दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
आयुष्मान ने ताहिरा को करीब 12 साल तक डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी फिजिक्स की कोचिंग क्लास से शुरू हुई थी। तब दोनों 11वीं-12वीं में थे। लेकिन एक वक्त आयुष्मान की जिंदगी में वो भी जब ताहिरा इस शादी के इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थीं।
एक इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने कहा था, 'मुझे आयुष्मान के ऑन स्क्रीन पर Kiss करने से परेशानी होती थी। उस वक्त बड़ा अजीब लगता था। उन दिनों मैं प्रेगनेंट भी तो ऐसे समय में आपके हॉर्मोंस भी ऊपर नीचे होते हैं। आयुष्मान के पास मुझे धैर्य से सुनने का वक्त नहीं था और मेरे पास उन्हें समझने का धैर्य नहीं था। हम साथ होकर पर भी एक- दूसरे के पास नहीं थे। वो समझते थे कि मैं बुरा नहीं मानूंगी। मैं ये बात जानती थी की वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं। मुझे बस एक कलाकार की कला को समझना था। मैंने कई बार हाथ खड़े किए लेकिन आयुष्मान ने नहीं, उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।'
कभी राजपाल यादव के भरोसे चलती थीं फिल्में, वक्त बदलते ही तिहाड़ जेल में काटनी पड़ी सजा