चंडीगढ़ करे आशिकी: आयुष्मान खुराना ने फोटो शेयर कर दिखाए एब्स, नजर आई जबरदस्त फिटनेस
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए आयुष्मान काफी मेहनत भी कर रहे हैं, जो उनकी तस्वीर से साफ झलकता है।
विस्तार
इस फोटो में उनकी जबरदस्त फिटनेस नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है #मंडे मोटिवेशन' #चंडीगढ़ करे आशिकी, #10 दिसंबर 2021। आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर नजर आने वाली हैं।
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।