अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बड़े पर्दे पर लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने एक साथ 'विजयपथ', 'हकीकत', 'दृश्यम', 'दे दे प्यार दे', 'दृश्यम 2' और 'भोला' जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। जल्द ही वे रोमांटिक थ्रिलर फिल्म औरों में कहां दम था में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, दोनों इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं।
2 of 5
अजय देवगन-तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच हाल ही में तब्बू ने एक साक्षात्कार के दौरान अजय देवगन को लेकर अपनी राय व्यक्त की। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रोमांटिक फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें लगता है कि अजय देवगन स्क्रीन पर उनके साथ रोमांस करने के लिए उत्साहित नहीं रहते हैं।
3 of 5
औरोंं में कहां दम था
- फोटो : यूट्यब
एनएच स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर तब्बू से अजय और फिल्मों को लेकर कई सवाल किए गए, जिस पर अभिनेत्री ने कई दिलचस्प बातें भी बताईं। जब उनसे स्क्रीन पर एक रोमांटिक पार्टनर के रूप में अजय देवगन की कुशलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अजय देवगन को स्क्रीन पर उनके साथ रोमांस करने की कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं, जब ये सवाल अजय से किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें वास्तव में रोमांस में बहुत कम रुचि है। इसके बाद दोनों इस बात पर हंसते नजर आए।
4 of 5
औरोंं में कहां दम था
- फोटो : यूट्यब
वहीं, जब अभिनेता से पूछा गया कि 'हम दिल दे चुके सनम' में वनराज जैसी रोमांटिक भूमिका उन्होंने कैसे निभाई, तो अजय देवगन ने पात्रों की मांग और निर्देशकों को इसका पूरा श्रेय दिया। अभिनेता ने इस पर विस्तार से बताया कि जरूरी नहीं है कि कोई स्वाभाविक रूप से रोमांटिक हो, लेकिन चरित्र की मांग भावनाओं को समझना और व्यक्त करना महत्वपूर्ण है। चित्रण के समय प्रत्येक भावना को समझना और प्रामाणिक रूप से महसूस करना ही एक अभिनेता को विविध भूमिकाएं निभाने में मदद करती हैं।
5 of 5
औरोंं में कहां दम था
- फोटो : यूट्यब
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। हाल ही में अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। सिंघम अगेन को लेकर उन्होंने बताया था कि फिल्म दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Noor Mohammad Charlie: कभी रोजी रोटी जुटाने को छाता था सहारा, फिर देश के पहले कॉमेडियन का तमगा किया हासिल