आनंद एल रॉय निर्देशत फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। फिल्म अपनी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान को लेकर पहले ही चर्चा में बनी हुई है। तीनों ही पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगने शुरू हो गई है जिनपर आनंद ने खुलकर बात की है।
2 of 4
anand l rai
- फोटो : social media
आनंद एल रॉय ने कहा, 'फिल्म के शीर्षक का मतलब है 'अजीब अजीब'। मुझे इस तरह की स्टारकॉस्ट की जरूरत थी जो सवाल खड़े कर सके। मेरे सभी किरदार अजीब हैं और यह उनका भावुक सफर होगा।' इस फिल्म में अक्षय, सारा और धनुष को कास्ट किए जाने के बारे में आनंद ने कहा कि वह कास्टिंग को ऐसे काम के तौर पर नहीं देखते हैं जो काफी पेचीदा हो। वह ऐसे भागीदारों को खोजते हैं जो सफर में उनकी ही तरह उत्साहित रहें। वह अपने आपको खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इन तीनों कलाकारों का साथ मिला। घोषणा के समय से ही अक्षय के किरदार को लेकर भी संशय चल रहा था कि फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो होगा। इसपर आनंद ने कहा कि यह कैमियो नहीं होगा। फिल्म में उनका काफी अहम किरदार है।
3 of 4
Dhanush And Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
जानकारी के अनुसार धनुष और सारा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं। यह शूटिंग बिहार और मदुरई में संपन्न होगी। वहीं अक्षय कुमार मध्य अप्रैल के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म की शूटिंग कुल 80-90 दिनों तक चलेगी जो जुलाई तक खत्म हो जाएगी।
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अक्षय पहले ही बता चुके हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए दस मिनट में ही हां कह दिया था। यह काफी रोचक किरदार है। ऐसे किरदार को वह किसी भी तरह अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहते थे। इस रोल को वह पूरी जिंदगी याद रखूंगा। 'अतरंगी रे' अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो सकती है।
पढ़ें: 'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर से ठीक एक दिन पहले इरफान ने भेजा भावुक संदेश, लोगों से की यह खास अपील