बॉलीवुड के जाने-माने गायक आतिफ असलम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आतिफ 12 मार्च को पाकिस्तान के वजीराबाद में पैदा हुए। 14 साल की उम्र में उन्होंने 10वीं पास की थी। वो सबसे कम उम्र के स्टूडेंट थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए 1991 में रावलपिंडी चले गए। अपनी एफएससी की पढ़ाई को पूरा कर उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। साल 2005 में फिल्म 'जहर' के लिए 'वो लम्हे' गाना गाया। यह गाना सुपरहिट रहा और उनका करियर सफलता की ओर बढ़ गया। आप भी सुनिए आतिफ असलम के ये शानदार गाने...
Atif Aslam 2021 Birthday: पाकिस्तान में जन्में आतिफ असलम ने बॉलीवुड को दिए कई सुपहरिट गाने, इन 10 गानों से मिली शोहरत
2005 में आई फिल्म 'जहर' का गीत 'वो लम्हें, वो बातें' काफी लोकप्रिय हुआ। आतिफ को इस गाने के लिए बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर IIFA अवार्ड मिला था।
सारेगामा म्यूजिक
इस तरह के कंटेप्ररी सॉन्ग्स काफी आए लेकिन आतिफ के इस ट्रैक ने सबका दिल जीत लिया।
वीडियो साभार: Tips Official
साल 2012 में आई 'रेस' फिल्म का ये गीत 'पहली नजर में कैसा जादू कर दिया' हिट हुआ।
वीडियो साभार: Tips Official
यह गाना काफी खूबसूरत है। कहा जाता है कि यह गीत उस समय युवाओं के लिए एक प्रकार का राष्ट्रीय पोस्ट-ब्रेक अप गीत बन गया था।
वीडियो साभार: Tips Official