दुखद: तमिल एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस
तमिल एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना से निधन।
चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में थे भर्ती।
फिल्म असुरन में निभाया था मणि का किरदार।
विस्तार
कोरोना संक्रमण ने कई जिंदगियों को निगल लिया है और अब साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है कि 'असुरन' फेम एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह महज 45 साल के थे। कुछ दिनों पहले नीतिश कोरोना से संक्रमित हुए थे। चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कई तरह की परेशानी हो रही थीं।
नीतिश अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 7 और 8 साल है। अभिनेता के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Rest in peace my friend Nitish Veera. We did two films together #kazhugoo and #Bellbottom. An extremely passionate actor and a kind soul.
विज्ञापन विज्ञापन
The second is wave is not a joke guys.... can’t loose anyone anymore... pls stay in and stay safe 🙏🏼 pic.twitter.com/oojewojGHl — krishna (@Actor_Krishna) May 17, 2021
Rest in peace my friend Nitish Veera. We did two films together #kazhugoo and #Bellbottom. An extremely passionate actor and a kind soul.
— krishna (@Actor_Krishna) May 17, 2021
The second is wave is not a joke guys.... can’t loose anyone anymore... pls stay in and stay safe 🙏🏼 pic.twitter.com/oojewojGHl
नीतिश ने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। अभिनेता ने निर्देशक सेल्वरघवन की हिट ‘पुधुपेत्तई’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘वेन्निला कबड्डी कुझू’ ,‘सिंधनई सेई’, विजय सेतुपति की 'लाबम', 'पुधुपेट्टई', 'पेरारासु' और रजनीकांत की ‘काला’ सहित तमाम फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वो फिल्म 'असुरन' में नजर आए थे।
फिल्म 'असुरन' में नीतिश ने मणि का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता धनुष लीड रोल में थे। 'असुरन' में उनके किरदार को काफी तारीफ मिली और लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।