काफी विवादों के बाद भी बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के दोनों सीजन ने धमाका किया था। दोनों सीजन के जबरदस्त हिट होने के बाद अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है। तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसका ट्रेलर काफी शानादार है। लोगों को सीरीज का ट्रेलर पसंद आ रहा है। आश्रम के नए सीजन में ज्यादातर किरदार तो वही हैं, लेकिन इस बार बॉबी देओल के साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की एंट्री ने सीरीज को दिलचस्प और बोल्ड बना दिया है।
Ashram 3: बॉबी देओल के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी ईशा गुप्ता, जानिए क्या होगा अभिनेत्री का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 16 May 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन