{"_id":"620097696850b104e9230ce4","slug":"asha-bhosle-shares-childhood-picture-with-sister-lata-mangeshkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: आशा भोसले ने बचपन की तस्वीर साझा कर किया लता मंगेशकर को याद, बोलीं- दीदी और मैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar: आशा भोसले ने बचपन की तस्वीर साझा कर किया लता मंगेशकर को याद, बोलीं- दीदी और मैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Asha Bhosle, Lata Mangeshkar
- फोटो : Instagram
Link Copied
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने प्रधानमंत्री मोदी भी मुंबई पहुंचे थे। लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। लता मंगेशकर की छोटी बहन और गायिका आशा भोसले ने भी अपनी दीदी को खास अंदाज में याद किया है।
2 of 4
लता मंगेशकर , आशा भोसले
- फोटो : social media
बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए आशा भोसले ने लिखा- बचपन के दिन भी क्या दिन थे...दीदी और मैं...। इस तस्वीर में आशा भोसले और लता मंगेशकर दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
वहीं एक स्टोरी में आशा भोसले ने लता जी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- दो दिन का राजकीय शोक..दो दिनों तक राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। दीदी के सम्मान में...बता दें, लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया था और सशस्त्र जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लता मंगेशकर को अंंतिम विदाई देने पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
नहीं होगी कोई दूसरी लता मंगेशकर
करीब एक महीने से लता मंगेशकर ICU में लाइफ सपोर्ट पर थीं। 6 फरवरी की सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस लीं। लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "दयालु और सबका ख्याल रखने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।