{"_id":"605d72c18ebc3e76a43de66c","slug":"asha-bhosle-celebrates-with-granddaughter-zanai-bhosle-as-she-recieves-the-maharashtra-bhushan-award-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलने पर पोती जनाई के साथ दिखीं आशा भोसले, साझा किए खुशी के पल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलने पर पोती जनाई के साथ दिखीं आशा भोसले, साझा किए खुशी के पल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जनाई भोसले ,आशा भोसले
- फोटो : Social Media
Link Copied
हाल ही में मशहूर गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह फैसला पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की थी। इसके बाद आशा भोसले ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर राज्य सरकार का आभार भी जताया था। इस खास मौके को आशा जी ने अपने करीबियों के साथ मनाया। वहीं आशा जी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी पोती जनाई के साथ सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पुरस्कार मिलने की घोषणा होने के बाद आशा भोंसले ने महाराष्ट्र सरकार को एक ट्वीट के जरिये धन्यवाद कहा था जो वायरल हो गया था। वहीं पुरस्कार मिलने की खुशी में जनाई भोंसले ने अपनी दादी की खुशी को दोगुना कर दिया। जनाई ने घर पर अपनी आई के लिए एक खास व्यवस्था की थी। जिसमें कुछ मिठाइयां और केक रखा नजर आ रहा है। इस खुशी के पल को दोनों ने केक काट कर एक साथ मनाया। यह वीडियो आशा भोसले ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
वहीं आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जनाई भोसले की भी संगीत में खास रुचि है। उन्होंने भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के लिए गाना भी गाया था। जनाई कहती हैं कि मैं उस परिवार से हूं जिसने महान संगीतकारों को जन्म दिया है। मुझ पर भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का दबाव है। मैं भी गाना चाहती हूं और मेरी दादी (आशा भोसले) मेरा समर्थन करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था। आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।