बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा के बाद उन्होंने कुछ लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी दी जब वह लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इससे पहले भी बाबुल सुप्रियो ने कई बार विवादित बयान दिया है।
2 of 6
babul suprio
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया था। बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। बाबुल सुप्रियो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के वक्त यह फैसला किया गया था, मगर हम इस पर अमल नहीं कर पाए हैं। अगर हम पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करेंगे तो हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।'
बाबुल सुप्रियो का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा जिले में हुआ था। 47 साल के बाबुल सुप्रियो के घर में शुरुआत से संगीत का माहौल था। उनके दादा बानिकांथा भी एक संगीतकार और गायक थे। स्कूली दिनों में बाबुल ने कई संगीत कॉम्पिटिशन जीते।
उन्होंने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में भी परफॉर्मेंस दी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन ऐसा नहीं है कि बाबुल सिंगर बनना चाहते थे। ग्रेजुएशन में कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम किया।
5 of 6
babul supriyo
- फोटो : self
बैंकिंग में जब बाबुल सुप्रियो का मन नहीं लगा तो उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने की सोची। 1992 में बाबुल सुप्रियो कोलकता से मुंबई पहुंचे यहां उन्होंने कल्याण जी से मुलाकात की और लाइव शो करने लगे। कई साल लाइव शो करने के बाद उन्हें पहचान मिली 2000 में आई ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'दिल ने दिल को पुकारा' से।