मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से गुरुवार को भी जमानत नहीं मिली। आर्यन को अब अगले 5 दिनों तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल 15 अक्टूबर से लेकर 19 तारीख तक मुंबई सेशंस कोर्ट की छुट्टी रहेगी। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में है। उसे वहां नाम से नहीं बुलाया जाता बल्कि जेल में आर्यन को कैदी नंबर N956 कहा जाता है। जेल में रहने के दौरान उसे अन्य आरोपियों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा। कानून के मुताबिक जेल में बंद आर्यन को जेल का खाना खाना होगा, जो बाकी कैदियों को मिलता है। इतना ही नहीं उसके साथ बाकी कैदियों की तरह ही जेल प्रसाशन व्यवहार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जेल का खाना नहीं खा पा रहे हैं। आर्यन खाना खा सकें, इसलिए अपने लाड़ले के लिए शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर भेजा है। चलिए जानते हैं जेल में रहने के दौरान आर्यन खान का पूरा रूटीन कैसा रहेगा।
Aryan Khan Drug Case: जेल में कैसे कट रही आर्यन की रात, खाना पसंद नहीं तो शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर से भेजे इतने रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन