भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का 'भतार खाली बन जाए दा' के बाद अब दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस नए गाने का नाम ‘फिल्टर के पानी’ है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंडित का काफी हॉट अंदाज नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो ‘फिल्टर के पानी’ गाने में गार्गी और अरविंद अकेला कल्लू ने कई किसिंग सीन किए हैं। बताया यह तक जा रहा है कि, इस गाने में इतने किसिंग है जो अभी तक किसी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
सोशल मीडिया पर फिलहाल ‘फिल्टर के पानी’ गाने का ऑडियो सॉन्ग ही सामने आया है। वहीं गाने में किसिंग सीन को लेकर अरविंद अकेला कल्लू का कहना है कि इसमें किसिंग सीन गाने को देखते हुए डाले गए हैं, जिन्हें बिल्कुल भी अश्लील नहीं कहा जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है जल्दी किसिंग सीन न देने वाली गार्गी पंडित के लिए यह सीन करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू का पूरा साथ दिया।
फिल्म ‘आवारा बलम’ को चंदन उपाध्याय डायरेक्ट कर रहे हैं। 'आवारा बलम' में भोजपुरी सिने जगत के खलनायक अवधेश मिश्रा बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म की कथा-पटकथा चंदन उपाध्याय की है। वहीं फिल्म में राजेश पांडे द्वारा लिखे गए जबरदस्त डायलॉग्स फिल्म को और भी ज्यादा बेहतरीन बना रहे हैं।