द कपिल शर्मा शो पिछले काफी समय से ऑफ एयर है और फैंस पुराने एपिसोड से ही अपना मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो की सबसे खास बात ये थी कि ये सिर्फ लोगों को हंसाने का काम नहीं करता था बल्कि इसमें आने वाले मेहमान पर्दे के पीछे के ऐसे ऐसे किस्से कहानियां सुनाते थे जिनसे दर्शक अंजान रहते थे। ऐसे ही एक एपिसोड में हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा बिंदु और अरुणा ईरानी भी पहुंची थीं। उन्होंने शो में खूब इंजॉय भी किया था साथ ही फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से भी साझा किए थे।
जब प्राण की वजह से रोनी लगीं अरुणा
इसके साथ ही अरुणा ने एक किस्सा वो भी सुनाया था जो प्राण से जुड़ा था। प्राण बॉलीवुड के मशहूर विलेन में से एक थे। अपनी अदायगी से उन्हें खलनायिकी का वो मंजर दिखाया था जिसे याद कर दर्शक आज भी सहम जाते हैं। आज के समय में कोई भी अभिनेता खलनायक बनकर वो खौफ का माहौल नहीं बना पाता जो प्राण ने अपने दौर में बनाया था। यहां तक कि असल जिंदगी में भी लोग प्राण को एक खलनायक ही मानने लगे थे। उन्हीं को याद करते हुए अरुणा ईरानी ने एक किस्सा सुनाया था जब एक वाक्ये के बाद वो फूट फूटकर रोने लगीं थीं।
2 of 5
अरुणा ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल विदेश में एक फिल्म की शूटिंग के बाद फ्लाइट से अरुणा और प्राण कोलकाता पहुंचे थे, लेकिन उनकी कोलकाता से मुंबई तक की फ्लाइट मिस हो गई। इसके चलते प्राण और अरुणा ईरानी को होटल में रुकना पड़ा। होटल के नाम से उस वक्त अरुणा डर गई थीं। अरुणा फिल्मों में नई -नई आईं थीं। उनकी उम्र महज 18-19 साल थी। वो अपने आप को लेकर बहुत सतर्क थीं और प्राण उनसे बहुत ही सीनियर कलाकार थे। हालांकि अरुणा प्राण को मना नहीं कर सकती थीं।
3 of 5
अरुणा ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राण फिल्मों में खलनायक बनते थे और पर्दे का ही रूप अरुणा को याद था। दोनों ने होटल में खाना खाया और फिर कमरे की तरफ बढ़े। उस वक्त अरुणा को बहुत डर लग रहा था। वो प्राण को लेकर बहुत सारी बाते सोच रहीं थीं। उसी वक्त प्राण ने कमरे का दरवाजा खोला और उन्हें अंदर जाने को कहा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वो अंदर से अपना कमरा बंद कर लें और कोई दिक्कत हो तो उन्हें बुला लें। जब अरुणा ने प्राण की ये बातें सुनीं तो कमरे के अंदर जाकर खूब रोईं कि उन्होंने प्राण के बारे में क्या क्या सोच लिया था।
4 of 5
प्राण
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राण साहब का पर्दे पर इतना खौफ था कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डर जाया करते थे। एक किस्से के बारे में बताते हुए प्राण ने कहा था कि एक बार वो अपने दोस्त के घर चाय पीने गए थे तो उनकी बहन वहां आ गईं। दोस्त ने अपनी बहन का परिचय प्राण से करवाया। इसके बाद जब प्राण अपने घर आए तो दोस्त ने फोन करके कहा, 'मेरी बहन कह रही थी कि ऐसे बदमाश दोस्तों को घर क्यों बुलाते हैं'। प्राण अपने किरदार में ऐसी जान फूंकते कि लोगों के मन में डर बैठ जाता।
5 of 5
अरुणा ईरानी, बिंदू
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद अरुणा भी इसी डर का शिकार हो गईं थीं। अरुणा और बिंदु दोनों ने ही बॉलीवुड में वैंप का किरदार निभाया था वो बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ अच्छी डांसर भी थी। पर्दे पर उन्होंने भी एक से बढ़कर एक किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता।