{"_id":"65c4aab3b9fc3f53bb0dab7e","slug":"article-370-trailer-out-yami-gautam-priya-mani-jio-studios-movie-will-release-on-23rd-february-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Article 370: 'पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा'!, ललकार के साथ जारी हुआ 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Article 370: 'पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा'!, ललकार के साथ जारी हुआ 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर
Thu, 08 Feb 2024 03:49 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:49 PM IST
सार
आज यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी हुआ है। यह ट्रेलर एक इवेंट में रिलीज किया गया। इस दौरान यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं। ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ आदित्य धर ने यामी की प्रेग्नेंसी की खबर भी साझा की।
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर में कश्मीर घाटी का हालात बयां किए गए हैं। अनुच्छेद-370 को हटाने में किस तरह के प्रयास और जटिलताएं सामने आईं इसकी एक झलक भी देखी जा सकती है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Kasiammal: 'कदैसी विवासयी' की अभिनेत्री कसियाम्मल की हत्या, शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट!
विज्ञापन
कश्मीर के हालातों से कराया रूबरू
फिल्म 'आर्टिकल 370' कश्मीर से अनुच्छेत 370 को हटाए जाने की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। यामी गौतम फिल्म में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। आज जारी हुए ट्रेलर धमाकेदार है। इसमें यामी गौतम दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में अभिनेत्री का एक्शन भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
Instagram पर यह पोस्ट देखें
यामी गौतम ने साझा किया पोस्ट
फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम इंडियन स्पाई ऑफिसर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर एक इवेंट के दौरान जारी किया गया। इसके अलावा यामी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'पूरा का पूरा कश्मीर, भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा!'
Le Le Pangey: 'दंगे' का पहला गाना 'ले ले पंगे' हुआ रिलीज, ताजा हो जाएंगी कॉलेज के दौर की यादें
आदित्य-यामी के घर गूंजेगी किलकारी
ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यामी गौतम और आदित्य धर ने खुशखबरी भी फैंस से साझा की। काफी वक्त से यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही थीं। आज आदित्य धर ने इन पर मुहर लगा दी है। कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। आदित्य धर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यह जानकारी दी कि वे और यामी अपने पहले बच्चे का जल्द स्वागत करने वाले हैं।
Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन