बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता हाल ही में फिल्म आर्टिकल 15 में नजर आई थीं। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। फिल्म की रिलीज को अभी कुछ दिन ही बीते हैं लेकिन सयानी ने एक बार फिर से अपना लुक बदल लिया है। हाल में सयानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
आखिर क्यों बाल्ड हुई आर्टिकल 15 की ये एक्ट्रेस? सोशल मीडिया पर ऐसा है रिएक्शन
सयानी गुप्ता की गिनती बॉलीवुड के उन फाइन एक्टर्स में होती है जो ट्रेंड से थोड़ा हटकर काम करते हैं। वो अपने रोल्स को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और कई सारी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरती हैं।
एक्ट्रेस के लुक को देखकर कई लोग समझ रहे हैं होंगे वो सच में बाल्ड हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने इस लुक के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है। सयानी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए सयानी ने लिखा- 'अपने हेयरस्टाइलिस्ट को निकाल दिया'
Fired my hairstylist @deepalid10 @sahithya.shetty @eshwarlog @doiphodeprashant1
A post shared by Sayani (@sayanigupta) on
सयानी के नए लुक की लोग तारीफ कर रहे हैं। दिया मिर्जा, मोनिका डोगरा और अनुभव सिन्हा ने भी कमेंट किया। इसके अलावा सयानी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उनका मेकअप होते हुए दिख रहा है।
A post shared by Sayani (@sayanigupta) on