अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 मुश्किलों में घिरती दिख रही है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक घटना से प्रेरित है। फिल्म में सभी को समानता के अधिकार का मुद्दा उठाया गया है। वहीं करणी सेना समेत दूसरे संगठनों से अनुभव सिन्हा को धमकियां मिल रही हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 28 जून को बॉक्स ऑफिस रिलीज होगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब करणी सेना ने किसी फिल्म का विरोध किया है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट...
2 of 5
jodha akbar
- फोटो : file photo
करणी सेना तब सुर्खियों में आई जब 2008 में फिल्म जोधा अकबर के प्रदर्शन के दौरान इसके सदस्यों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। करणी सेना के सदस्यों ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को धमकी दी थी। विरोध को देखते हुए जोधा अकबर को राजस्थान में नहीं रिलीज किया गया था।
3 of 5
padmaavat
- फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाली करणी सेना ने फिल्म को बैन कराने के लिए देशव्यापी आन्दोलन किया था। राजस्थान में जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस वक्त करणी सेना ने सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। यही नहीं करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने तो दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी तक दी थी। विरोध को देखते हुए फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया। जिसके बाद ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी।
4 of 5
jodha akbar
- फोटो : file photo
साल 2013 में करणी सेना ने जोधा अकबर टीवी सीरियल के विरोध में मोर्चे निकाले और आरोप लगाया कि इस सीरियल में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर साहित्य उत्सव में जब एकता कपूर मंच पर चर्चा में भाग ले रही थीं, तब करणी सेना के सदस्यों ने विरोध किया था।
5 of 5
Manikarnika
- फोटो : file photo
करणी सेना के निशाने पर कंगना रनौत भी आ चुकी हैं जब उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज हुई थी। करणी सेना ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'