मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' को मलाइका अरोड़ा और फराह खान के साथ जज करते हुए दिखाई दिए थे। शो में तीनों की केमिस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। वहीं, खाने के दौरान उनकी बॉन्डिंग के बीटीएस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हाल ही में अभिनेता ने दोनों के साथ अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने कहा, 'मैं फराह को हमेशा से जानता हूं। हम एक दूसरे को तब से जानते हैं, जब हम बच्चे थे। इतने वर्षों के बाद उनके साथ काम करना काफी अच्छा था। मुझे बहुत मजा आया। जहां तक मलाइका की बात है तो मैं उन्हें जानता था, लेकिन अब मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मैं मलाइका से अब और भी ज्यादा प्यार करता हूं।'
Box Office Collection: 2023 और 2024 की पहली तिमाही में फिल्मों ने छापे इतने पैसे, एक ही फिल्म पड़ी सब पर भारी
3 of 5
झलक दिखला जा 11 विनर-मनीषा रानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वारसी ने कहा, 'मैं फराह और मल्ला दोनों का सम्मान करता हूं। वे ऐसी महिलाएं हैं, जो बहुत मजबूत हैं और उन्होंने अपने लिए बहुत अच्छा किया है। वे कहां से आए और देखें कि वे आज कहां पर हैं।' अरशद वारसी ने फराह और मलाइका के साथ अपना शूटिंग अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'फराह को सिर्फ लोगों को खाना खिलाना पसंद है। सेट पर वह मां जैसी हैं। इसलिए सोमवार को जब हम शूटिंग करते थे तो वह खाना लेकर आती थीं और कहती थी कि इस दिन उन्हें खाने की परवाह नहीं है, क्योंकि वह बाकी दिनों में इसे फॉलो करती हैं।'
4 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे याद है एक बार उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी ने भी सेट पर हमारे लिए खाना भेजा था। मुझे इन दोनों के साथ सेट पर घूमने में बहुत मजा आया।' उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, पैनल पर एक बाईं ओर बैठती थीं, और दूसरा मेरी दाईं तरफ और मैं उनकी सभी बकवास बातें सुनता था।'
5 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : social media
अरशद वारसी अपने को-स्टार्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग साझा करने के लिए जाने जाते हैं। वे सभी के साथ कैसे घुल-मिल जाते हैं, अभिनेता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, देखिए, 'मैं काफी कॉम्प्लिकेटेड हूं। आप जो देख रहे हैं वही आपको मिलेगा। इसलिए, जो लोग मेरे जैसे नहीं हैं वे शांत हैं। वे मेरे साथ घुल-मिल जाते हैं।'
Salman Khan: भाजपा नेता के साथ नजर आए सलमान खान और उनके पिता, तस्वीर हुई वायरल