Salman Khan: भाजपा नेता के साथ नजर आए सलमान खान और उनके पिता, तस्वीर हुई वायरल
सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। इस फोटो में वे पिता सलीम खान और भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ नजर आ रहे हैं।
विस्तार
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वे जहां भी जाते हैं, जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में अभिनेता भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ नजर आए। इस दौरान अभिनेता के पिता सलीम खान भी वहां मौजूद थे। तीनों की मुलाकात राजनेता के घर पर हुई।
सोशल मीडिया पर तीनों की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ आशीष ने कैप्शन में दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। फोटो में अभिनेता ग्रे टी शर्ट और भूरे रंग की पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पिता ने पीली शर्ट और नीली पैंट पहन रखी है। जानकारी के मुताबिक सलमान और उनके पिता ने इस मुलाकात के बाद लंच का भी आनंद लिया।
आशीष ने एक्स पर फोटो साझा करते हुए लिखा, "दोपहर के भोजन पर सलीम खान, हेलेन, सलमान खान और उनके परिवार से मिलकर जरूरतमंदों के स्वास्थ्य को लेकर सहायता के क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों पर चर्चा करके खुशी हुई। इसे सलीम जी ने शुरू किया था और दो दशकों तक पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाया है।"
सलमान को आखिरी बार टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही द बुल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शेरशाह फेम विष्णुवर्धन करेंगे। वहीं, वे एआर मुर्गदास की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे कोआ की लाजवाब तस्वीर, साथ ही लिखा एक इमोशनल नोट