Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस से शुरू हुआ ड्रग्स एंगल में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती सहित कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी और बयानों के बाद से सिनेमा के कई बड़े नाम इस केस में आ चुके हैं। इस बीच हाल ही में गिरफ्तार हुए प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद का कहना है कि उन पर करण जौहर को फंसाने का दबाव डाला गया था। ये दावा क्षितिज के वकील सतीश मानेशिंदे (जो रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के भी वकील है) ने किया है।
2 of 7
क्षितिज रवि प्रसाद
- फोटो : @Kshitij_prasad
दरअसल रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी के दौरान वकील सतीश मानशिंदे ने एनसीबी को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सतीश ने पेशी के दौरान कहा, '25 सितंबर को NCB ने क्षितिज के घर छापा मारा। घर की बालकनी में मिले सिगरेट के बट्स को एनसीबी ने गांजे के जॉइंट्स बता दिए। क्षितिज के विरोध के बावजूद गांजे की बात पर पंचनामा तैयार कर लिया गया। वहीं जब क्षितिज की पत्नी ने विरोध किया तो सिगरेट के बट्स को गांजा जैसा दिखने की बात लिख दी गई।'
3 of 7
क्षितिज प्रसाद
- फोटो : instagram/kshitijraviprasad
सतीश मानेशिंदे ने एनसीबी के अधिकारियों द्वारा क्षितिश को टॉर्चर करने की भी बात कही। सतीश ने कहा, "समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने बयान रिकॉर्ड करते वक्त कई झूठी बातें जोड़ीं। पहले तो रात भर क्षितिज को हिरासत में रखा गया और अगली सुबह ये कहा गया, 'अगर करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्वा, नीरज या राहिल के ड्रग्स लेने की बात कह दो तो तुम्हें छोड़ दिया जाएगा'।"
4 of 7
क्षितिज प्रसाद
- फोटो : instagram/kshitijraviprasad
सतीश ने अपने क्लाइंट का पक्ष रखते हुए कोर्ट में आगे कहा कि, 'जब क्षितिज ने किसी का भी झूठा नाम लेने से मना कर दिया तो समीर वानखेड़े ने क्षितिज को जमीन पर बैठा दिया और उनके मुंह के पास अपना जूता ले जाकर कहा कि ये तुम्हारी असली औकात है।' याद दिला दें कि क्षितिश की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। वहीं रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें तीन अक्तूबर तक की रिमांड पर दे दिया गया है।
5 of 7
Karan Johar
- फोटो : social media
याद दिला दें कि हाल ही में करण जौहर का भी एक बयान सामने आया था। अपने बयान में करण जौहर ने कहा था, 'कुछ समाचार चैनलों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये फर्जी खबर चलाई जा रही है कि मैंने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर जो पार्टी दी थी उसमें ड्रग्स का सेवन किया गया था। मैंने 2019 में ही ये स्पष्ट कर दिया था कि आरोप फर्जी हैं, अब दोबारा चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण भ्रामक अभियान को देखते हुए मैं फिर से ये कहता हूं कि ये आरोप निराधार और झूठे हैं। उस पार्टी में किसी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था।'