{"_id":"58edfc194f1c1b874acf75d2","slug":"armaan-kohli-made-shah-rukh-khan-a-superstar-deewana-movie-divya-bharti-armaan-kohli-shah-rukh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान, अरमान कोहली
शाहरुख खान आज बॉलीवुड के टॉप स्टार हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी वो खूब पॉपुलर हैं। आज शाहरुख खान सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना और उसे बरकरार रखना सभी के बस की बात नहीं। बहुत ही कम लोगों को ऐसा स्टारडम नसीब होता है और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो इसे बनाकर रख पाते हैं।
शाहरुख खान, अरमान कोहली
फिल्मों में शाहरुख को लाने का श्रेय बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख को लॉन्च किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में शाहरुख को सुपरस्टार किसने बनाया ?
शाहरुख को सुपरस्टार बनाने का श्रेय जिस शख्स को जाता है असल में वो भी एक एक्टर है, लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर है। ये एक्टर हैं अरमान कोहली।
अरमान कोहली ने कैसे बनाया शाहरुख को सुपरस्टार ?
शाहरुख को सुपरस्टार बनाने का श्रेय जिस शख्स को जाता है असल में वो भी एक एक्टर है, लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर है। ये एक्टर हैं अरमान कोहली।
अरमान कोहली ने कैसे बनाया शाहरुख को सुपरस्टार ?
शाहरुख खान, अरमान कोहली
बेशक हेमा मालिनी ने शाहरुख को उनकी पहली फिल्म दी, लेकिन उससे पहले शाहरुख की दूसरी फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसी फिल्म की कामयाबी के बाद शाहरुख को 'बाजीगर' और डर जैसी फिल्में मिलीं। इन फिल्मों ने शाहरुख को टॉप स्टार्स की लीग में ला खड़ा किया और कई अवॉर्ड भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान, अरमान कोहली
एक तरह से फिल्म 'दीवाना' शाहरुख के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के हीरो शाहरुख नहीं बल्कि अरमान कोहली थे। 'दीवाना' में अरमान कोहली और दिव्या भारती की जोड़ी थी। अरमान इस फिल्म के लिए पोस्टर से लेकर फोटोशूट तक कर चुके थे। यहां तक कि फिल्म का पहला शेड्यूल भी उन्होंने शूट कर लिया था, लेकिन किसी वजह से अरमान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
शाहरुख खान, अरमान कोहली
अरमान के इस तरह बीच में फिल्म छोड़ने से निर्देशक राज कंवर के होश उड़ गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया...और फिर बिना देर किए उन्होंने शाहरुख खान को 'दीवाना' के लिए साइन कर लिया। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख सुपरस्टार बन गए। उनकी और दिव्या भारती की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।