सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में अब तक कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते रोज अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को हिरासत में लिया गया। अब भाई के गिरफ्तारी के बाद गैब्रिएला ने एक बड़ा कदम उठाया है।
2 of 5
अर्जुन कपूर और गैब्रिएला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। लेकिन अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के डर से ऐसा कदम उठाया है। वह सोशल मीडिया पर अपने बेटे और अर्जुन रामपाल की तस्वीरें साझा करती थीं लेकिन अब पैंस उनका अकाउंट नहीं देख पाएंगे।
3 of 5
Arjun Rampal
- फोटो : amar ujala mumbai
अर्जुन रामपाल पिछले साल ही पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने पिछली 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
4 of 5
अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें अफ्रीकी मूल के निवासी अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी ने हशीश और अल्प्राजोलम की टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को मुंबई से गिरफ्तार किया था। एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि मधोक कोकीन के साथ ही हैश का वितरक भी है।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter: @instantbolly
ड्रग्स मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाम्बे हाईकोर्ट ने सिर्फ रिया को जमानत दी है बाकी सभी आरोपी अभी जेल में हैं।