अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। जांच एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है और ड्रग्स पेडलर्स पर शिकंजा कस रही है। सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की है और उन्हें समन भेजकर 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी बॉलीवुड और टीवी की कई नामी हस्तियों के घर छापा मार चुकी है। चलिए जानते हैं।
2 of 5
फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार
- फोटो : ANI
एनसीबी ने आठ नवंबर को फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके चलते उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार की सुबह फिरोज की पत्नी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इसके अलावा फिरोज को भी समन भेजा गया है।
3 of 5
करिश्मा प्रकाश
- फोटो : PTI
क्वान टैलेंट एजेंसी की पूर्व कर्मचारी करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी ने कुछ दिन पहले छापेमारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से 1.8 ग्राम हशीश जब्त किया गया। इस दौरान करिश्मा अपने घर पर मौजूद नहीं थी तो एनसीबी ने उनके घर के बाहर समन चस्पा कर दिया था। बाद में करिश्मा प्रकाश से जांच एजेंसी ने पूछताछ भी की।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/manav.manglani
सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर तलाशी ली थी। उनके घर पर लगभग चार घंटे तक छापेमारी चली थी। हालांकि जांच एजेंसी को उनके घर से ड्रग्स नहीं मिला था लेकिन रिया को इस मामले में लगभग एक महीने जेल की हवा खानी पड़ी थी।
5 of 5
अबीगैल पांडे, सनम
- फोटो : instagram: sanamjohar
टेलीविजन सितारे अबीगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी की गई थी। उनके घर से मारियुवाना मिला था। अबीगैल और सनम का नाम एक ड्रग पेडलर के बयान में सामने आया था। जिसे एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
मिलिंद सोमन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, कहा- ‘न्यूड होना अपराध है तो नागा बाबाओं की भी गिरफ्तारी हो’