अभिनेता अर्जुन कपूर इस साल दिवाली अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ नहीं मना सकेंगे। इस दिन वह धर्मशाला में होंगे, जहां वो जैकलीन फर्नांडीस, सैफ अली खान और यामी गौतम के साथ अपनी अगली हॉरर कॉमेडी, भूत पुलिस के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
2 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
इस बारे में अर्जुन ने कहा, ‘‘मैं इस दीवाली अपने दोस्तों व परिवार से मिलने नहीं जा रहा हूँ। मैं इस बार दिवाली पर काम करूंगा। मैं भाग्यशाली हूं कि इतना मुश्किल दौर देखने के बाद भी इस साल काम करने का मौका मिल रहा है। मेरा ख्याल है कि मेरे दोस्त व परिवार यह समझेंगे कि हम जितना कम लोगों से मिलेंगे, जितनी ज्यादा सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करेंगे, हम वायरस से उतने ज्यादा सुरक्षित रहेंगे और यह सभी के लिए फायदेमंद होगा। हमारे त्योहारों से हमें सीखना होगा कि हमें जश्न मनाने के लिए एक दूसरे के पास होना जरूरी नहीं। यह केवल अहसास है, केवल भावना है।’’
3 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे काम करते हुए खुशी मिल रही है। मैं भाग्यशाली हूँ कि इस समय जब कुछ महीने पहले फिल्म शुरू करना असंभव लग रहा था, उसके बाद भी मैं काम कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि यह दिवाली का उपहार है। ईश्वर की बड़ी कृपा है। मैं यह दिवाली धर्मशाला में अपनी कास्ट व क्रू के साथ मना रहा हूं। हम बेसिक गेट-टू-गेदर करेंगे क्योंकि शूटिंग करते हुए हम एक दूसरे के पास हैं। इस दिन हम छुट्टी करेंगे और हर कोई अपने परिवार से कनेक्ट होगा और खुशी के साथ अगले साल की शानदार शुरुआत की प्रार्थना करेगा।’’
4 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
इस दीवाली पर उनकी क्या कामना है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली पर मेरी यही कामना है कि दुनिया एक बार फिर से उसी गति से चलने लगे और मेरा मानना है कि हम धीरे धीरे इसकी कोशिश भी कर रहे हैं। हमें अभी लंबी दूरी तय करनी है और मेरा मानना है कि पिछले छह महीनों ने हमें यह सिखाया है कि हमें धैर्य रखना चाहिए। धैर्य का फल मीठा होता है।”
5 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
अर्जुन कपूर को उम्मीद है कि अगली दीवाली तक हम, हमारा समाज और हमारा उद्योग फिर से अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ काम करने लगेगा। वह कहते हैं, “मेरी कामना है कि हम ज्यादा लोगों का मनोरंजन करें, वो हमारी फिल्में देखने के लिए आते हैं, थिएटर फिर से चलने लगे हैं, ओटीटी भी लोग देख रहे हैं, अब हम लोगों का मनोरंजन करने के लिए शानदार कंटेंट बना सकते हैं।’’