बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा जल्द ही आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू हो चुकी है। शूटिंग से पहले इशकजादे स्टार्स गोल्डन टेंपल पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
ऐसा नहीं है कि अर्जुन कपूर ऐसे पहले एक्टर हैं जो गोल्डन टेंपल में स्पॉट हुए। इससे पहले कई सारे एक्टर्स यहां पर आ चुके हैं। खबरों की मानें तो शूटिंग शुरू होने से पहले अर्जुन ने अचानक यहां आने का फैसला लिया और पूरी टीम के साथ पहुंचे।
यह पहला मौका था कि अर्जुन गोल्डन टेंपल में नजर आए। उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और फिल्ममेकर विपुल शाह भी दिखे।टीम के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे अर्जुन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
4 of 4
parineeti chopra and arjun kapoor
फिल्म के सेट से जुड़े सूत्र की मानें तो अर्जुन ने यह फैसला अचानक लिया। जानकारी के मुताबिक अर्जुन ने सुबह उठते ही कहा कि वह शूटिंग शुरू होने से पहले गोल्डन टेंपल जाना चाहते हैं। करीब 30 मिनट वह गोल्डन टेंपल में रहे और वहां से सीधे शूट के लिए चले गए।