मुंबई की लाइफ लाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन के शुरू होते ही एक भावुक तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब सराही गई। अब इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स की भी नजर पड़ रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने प्रशंसा और आशावादिता का उल्लेख करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है।
2 of 5
अर्जुन सोशल मीडिया हैंडल
- फोटो : Social media
हालांकि इस कपल ने फोटो का कैप्शन अलग अलग दिया है। अर्जुन कपूर ने लिखा ‘ जब भी आपको लगे कि चीजें सही नहीं जा रहीं तो थोड़ा रुकिए और सोचिए कि हम में से बहुत से ऐसे खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने ये कुछ कठिन महीने झेले इस बात की चिंता किए बगैर कि वे कैसे काम करेंगे जब सबकुछ खुल जाएगा।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया हैंडल
- फोटो : Social media
वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा ‘तस्वीर ने मुझे अंदर तक छुआ। मैं इसे महसूस करती हूं।’ फोटे में जानकारी दी गई है कि मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा कर दी है कि 1 फरवरी से लोकल ट्रेन सेवा शुरू हो रही है।
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : Instagram
इस कपल ने बी-टाउन सेलिब्रिटीज के उलट स्टोरी शेयर की जो हमेशा पब्लिसटी और लाइमलाइट में बने रहने के लिए दनादन पोस्ट और स्टोरीज डालते रहते हैं। हालांकि इन दिनों कुछ अन्य सेलेब्ज भी सामाजिक कार्यों में तत्परता दिखा रहे हैं तो कुछ राजनीतिक विवादों में भी बोलते नजर आ रहे हैं।
5 of 5
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : Social media
वहीं इन दोनों ने आम जीवन से जुड़ी फोटो शेयर कर एक संदेश भेजने की कोशिश की है। इस तस्वीर में पीठ पर बैग टांगे अपने जीवन को रफ्तार देने के इरादे से निकला एक शख्स ट्रेन में प्रवेश कर रहा है। खास बात ये है कि ट्रेन में घुसने से पहले वे इसे झुक कर चूम रहा है। तस्वीर बता रही है कि क्यों ये ट्रेनें मायानगरी के आम लोगों के लिए लाइफलाइन कही जाती हैं। इसे देखकर नेटिजन्स भावुक हो गए हैं।