अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब थे। वह अक्सर मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। मोना कपूर के निधन के नौ साल हो गए हैं। गुरुवार को उनकी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर अर्जुन कपूर काफी भावुक हो गए।
अर्जुन कपूर ने मां की याद में किया भावुक पोस्ट, मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखी ये बात
अर्जुन कपूर ने अपनी मां की एक तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि ‘नौ साल हो गए हैं। ये सही नहीं है। मैं आपको याद करता हूं, मां प्लीज वापस आ जाओ ना। मैं याद करता हूं जब आप मेरे बारे में चिंता करती थी। मेरे लिए फिक्र करती थी। मैं याद करता हूं जब आप मुझे कॉल करती थी तो मेरे फोन पर आपका नाम आता था। मैं याद करता हूं घर आना और आपको देखना।‘
‘आपकी हंसी याद करता हूं मां। मैं आपकी महक को याद करता हूं। मैं याद करता हूं आपका अर्जुन बुलाना। आपकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है। मैं वाकई आपको बहुत याद करता हूं। मुझे उम्मीद है आप जहां कहीं भी हैं ठीक हैं। मैं भी ठीक रहने की कोशिश कर रहा हूं। कई दिन मैं मैंनेज कर लेता हूं लेकिन मैं आपको मिस करता हूं। वापस आ जाओ ना।‘
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट किया है। मलाइका अरोड़ा ने हार्ट का इमोटिकॉन कमेंट सेक्शन में पोस्ट किया। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने भी एक पोस्ट साझा किया जिसमें उनकी मां की तस्वीर दीवार पर लगी हुई है। उन्होंने लिखा कि ‘नौ साल आपके बगैर, ये पहले ही जिंदगी भर के लिए है।‘
बता दें कि मोना कपूर निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। 25 मार्च 2021 को मोना ने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कैंसर और हाइपरटेंशन से जूझ रही थीं। कई अंगों के काम बंद कर देने की वजह से उनका निधन हुआ था।