Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Arjun Kapoor Contribute To PM Cares Fund CM Relief Fund Give India The Wishing Factory and Federation of Western India Cine Employees
{"_id":"5e8add628ebc3e76d156cccd","slug":"arjun-kapoor-contribute-to-pm-cares-fund-cm-relief-fund-give-india-the-wishing-factory-and-federation-of-western-india-cine-employees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, पीएम और सीएम केयर्स फंड के साथ ही इन तीन संस्थाओं की भी करेंगे आर्थिक सहायता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, पीएम और सीएम केयर्स फंड के साथ ही इन तीन संस्थाओं की भी करेंगे आर्थिक सहायता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
पूरा देश इस समय लॉक डाउन है। कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकता। ऐसी स्थिति में देश का एक तबका ऐसा भी है जो रोज कमाकर खाता है और अपने परिवार को भी खिलाता है। लॉक डाउन की वजह से ऐसे लोगों पर संकट आ पड़ा है। ऐसी स्थिति में लोग एक दूसरे के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। जो लोग सक्षम हैं वो ऐसे लोगों की दिल खोलकर सहायता कर रहे हैं। जिसमें सबसे आगे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री आयी है। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज लोगों तक आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। इन्ही सेलेब्स में अब अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया है।
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
देश के हालातों को देख हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। इस समय में जिससे जो और जितना हो पा रहा है वो व्यक्ति मदद कर रहा है। चाहे आम इंसान हो या खास, सभी एक दूसरे की मदद को आगे आ रहे हैं। तो वही अब अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसमें आगे आ गए हैं। अर्जुन कपूर ने भी पीएम केयर्स फंड के जरिए लोगों की मदद की है। सिर्फ पीएम कार्स फंड ही नहीं बल्कि अर्जुन ने इसके साथ ही 4 और संस्थाओं के जरिए आर्थिक सहायता पहुंचाई है।
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
इस बारे में अर्जुन कपूर ने खुद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने किस-किस संस्थान के जरिए मदद की है। अर्जुन ने इस पोस्ट में बताया है कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, गिव इंडिया, द विशिंग फैक्ट्री, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के जरिए सहायता की है। अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इंडिया इस वक्त संकट के बीच फंसा है। और देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने भारतीय भाईयों और बहनों की मदद करनी चाहिए।'
आगे अर्जुन ने लिखा, 'मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं कि कुछ जगह योगदान कर के मैं लोगों की मदद कर सकूं। इसलिए मैं पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, गिव इंडिया, द विशिंग फैक्ट्री, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में डोनेट कर रहा हूं। हम कोविड-19 से तभी लड़ सकते हैं जब हम एक साथ खड़े होंगे। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि आगे आएं और अपने हिसाब से लोगों के मदद करें।'
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर से पहले दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी अपनी-अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अपनी तरफ से एक लाख लोगों को महीने भर खाना खिलाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।