फिल्मी गलियारों में अक्सर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नजर आते हैं। दोनों का इश्क लंबे समय से परवान चढ़ रहा है जिसका दीदार अक्सर मीडिया और आम लोग भी करते हैं। अपने रिश्ते के बारे में अर्जुन ने फिर एक बार अपने ख्याल साझा किए हैं। उनका कहना है कि वह जब भी घर बसाने के बारे में सोचेंगे तो वह इसे कतई नहीं छिपाएंगे। अर्जुन ने अपने परिवार के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि काम में व्यस्तता के चलते उनका पूरा परिवार एक साथ कम ही एकत्र हो पाता है।
2 of 4
Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
अपनी करते हैं अर्जुन
अर्जुन ने कहा, 'मेरे परिवार के बहुत लोग मानते हैं कि मैं सुनता सबकी हूं लेकिन करता अपने मन की हूं। अब एक स्तर के बाद तो वे मुझे कहना छोड़ देते हैं। जिस तरह से मैंने खुद को संचालित किया है उससे मैंने उन्हें कभी निराश नहीं किया है। उन्हें यह विश्वास है कि मेरे निर्णय बहुत ही व्यावहारिक होते हैं। मैं हमेशा से थोड़ा अधिक परिपक्व रहा हूं जितना मुझे होना चाहिए था।'
3 of 4
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
आगे अर्जुन कहते हैं, 'मैं कभी-कभी इसका खामियाजा भुगतता हूं क्योंकि मैं उन पर बोझ डाले बिना सब कुछ संभाल सकता हूं। वे यह भी जानते हैं कि जब भी मैं सबसे जुड़ा कोई निर्णय लेता हूं तो हमेशा उन्हें ध्यान में रखकर ही लेता हूं।' अर्जुन ने आगे बताया, 'मैंने यह हमेशा कहा है कि जब भी मुझे शादी करनी होगी मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। मैं आज भी अपनी उसी बात पर कायम हूं।'
4 of 4
Arjun Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
व्यस्तता के चलते परिवार से कम मुलाकात
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा, 'हम सभी में मेरे पिता सबसे अधिक व्यस्त रहते हैं। लंबे समय से हम सभी कहीं भी एक साथ नहीं गए हैं।' अपने व्यस्त परिवार के बारे में अर्जुन का कहना है कि जाह्नवी और वह लगातार काम में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे बताया, 'खुशी न्यूयार्क में थी और सोनम और हर्ष से मैं पिछले साल दिवाली के बाद से नहीं मिला हूं। यह काफी लंबा समय हो गया है।'