द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड एक मस्ती भरी शाम में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा, प्रभु देवा, अरबाज खान और साई मांजरेकर जैसे बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। जब ये सभी कलाकार पर्दे के पीछे की दिलचस्प कहानियां और अपने निजी अनुभव बताएंगे तो यह चर्चाएं हंसी के हंगामे में बदल जाएंगी।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : amar ujala, mumbai
अरबाज खान ने दबंग 2 डायरेक्ट की थी, लेकिन उन्होंने दबंग 3 के निर्देशन के लिए प्रभुदेवा को चुना है। उत्सुकतावश, कपिल ने अरबाज से जानना चाहा कि उन्होंने दबंग के इस आगामी सीक्वल का निर्देशन क्यों नहीं किया। कपिल ने पूछा कि क्या सलमान उनके भाई हैं, इसलिए वो उन्हें डायरेक्ट नहीं करना चाहते थे। इस पर अरबाज ने दबंग-2 के दिनों को याद करते हुए बताया, 'सलमान को डायरेक्ट करना बहुत मुश्किल काम है। मुझे याद है जब हमने दबंग-2 के लिए पहले दिन शूटिंग शुरू की तो सलमान ने सभी सींस की वैसे ही शूटिंग की, जैसे मैंने प्लान किया था।'
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
'हालांकि अगले दिन वो मेरे पास आए और कहने लगे, इसको ऐसा नहीं ऐसा करते हैं। मैंने कहा मैंने पहले ही सेटअप और लाइटिंग प्लान कर रखी है। तब उन्होंने मुझसे वादा किया कि हम सेटअप और लाइटिंग दोबारा कर लेंगे और सबकुछ परफेक्ट हो जाएगा। उन्होंने अपने मुताबिक सींस में जोड़-तोड़ भी की। हालांकि उनके साथ काम करने का अनुभव बढ़िया रहा, जिसमें सीखने को बहुत कुछ मिला।'
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : amar ujala, mumbai
अरबाज के इस बयान की पुष्टि करते हुए सलमान ने बताया कि दबंग 3 करने के लिए अरबाज की बस यही एक शर्त थी। सलमान ने कहा, 'अरबाज की केवल एक शर्त थी। उन्होंने कहा मैं तुम्हें डायरेक्ट नहीं कर सकता। मैं सिर्फ फिल्म प्रोड्यूस करूंगा। मैं डायरेक्ट करने के लिए किसी और को ढूंढ लूंगा।' इस तरह से फिल्म के निर्देशन के लिए प्रभु देवा को चुना गया।
5 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : amar ujala, mumbai
इस शो में आगे दर्शकों के फेवरेट सलमान खान अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'मुन्ना बदनाम' पर झूमते नजर आएंगे और इस गाने का शीर्षक 'मुन्ना बदनाम' रखने के पीछे की एक दिलचस्प कहानी भी बताएंगे।