अरबाज खान और शूरा खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों अपने परिवार का विस्तार कर रहे हैं। खान परिवार में जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान काफी वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब खुद अरबाज खान ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
अरबाज खान-शूरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@arbaazkhanofficial
2023 में रचाई अरबाज ने शूरा से शादी
अरबाज खान दूसरी बार पिता बनेंगे। बता दें कि शूरा एक्टर की दूसरी पत्नी हैं। अरबाज खान और उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान खान है। 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2023 में अरबाज ने शूरा से शादी रचाई। एक बार फिर पिता बनने को लेकर अरबाज खान उत्साहित हैं।
3 of 5
शूरा खान और अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
बोले- 'यह फ्रेश फीलिंग है'
शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें जब से वायरल हुई हैं, तब से अरबाज खान ने पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा कि वे नर्वस हैं। साथ ही कहा कि इस समय हर कोई नर्वस होता है। अरबाज ने यह भी माना कि वह काफी समय बाद पिता बन रहे हैं, इसलिए यह उनके लिए फिर से एक फ्रेश फीलिंग है।
4 of 5
अरबाज और शूरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
जल्द कर सकते हैं आधिकारिक एलान
अरबाज खान ने आगे कहा, 'मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया एहसास दे रहा है। मुझे यह पसंद आ रहा है'। शूरा की प्रेग्नेंसी की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया। हालांकि, अब तक कपल ने इस खबर को गुप्त रखा है। अभी तक उन्होंने इस खुशखबरी का आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, अब जब अरबाज खान ने हाल ही में शूरा की प्रेग्नेंसी पर जब बात की है तो उम्मीद की जा सकती है कि वे इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर सकते हैं।
Vicky Kaushal: आलिया भट्ट के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो सकते हैं विक्की कौशल, जानें पूरी डिटेल
5 of 5
शूरा खान और अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
'दबंग 4' पर करेंगे काम
अरबाज खान के वर्क फ्रंट की बात करें वे बतौर निर्माता दबंग 4 पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में माखनचंद पांडे की भूमिका भी निभा सकते हैं। अरबाज ने कहा, 'दबंग 3 और दबंग 4 के बीच का समय दूसरे और तीसरे भाग के बीच जितना लंबा नहीं होगा। हम इसे बनाने जा रहे हैं'।