छैयां छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा और इंडियाज मोस्ट वांटेड अर्जुन कपूर की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है। पर इस बार बारी है मलाइका के एक्स अरबाज़ खान की। अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग से छुट्टी लेकर अरबाज इस वीकएंड मुंबई से बाहर निकल गए हैं। साथ दिखीं उनकी बेहद करीबी दोस्त जॉर्जिया। एयरपोर्ट पर दोनों ने नए कपल्स गोल्स सेट कर दिए।
2 of 4
Georgia Adriani
- फोटो : amar ujala mumbai
यह तो पता नहीं चल पाया कि अरबाज और जॉर्जिया दोनो कहां के लिए रवाना हुए लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्मी से बचने के लिए दोनों कुछ दिन की छुट्टी लेकर किसी ठंडी जगह के लिए रवाना हुए हैं। अरबाज़ हमेशा की तरह इस एयरपोर्ट लुक में भी सफेद और नीली जीन्स पहने कैजुअल लुक फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
3 of 4
Arbaaz Khan, Georgia Adriani
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं जॉर्जिया ने पहना है सीजन का फेवरेट कलर, येलो। इस पीली रंग की फ्रॉक पहने वह किसी बार्बी डॉल जैसी ही लग रही हैं। हाथ में पासपोर्ट लिए वह घूमने के फुल मूड में लग रही हैं। साथ ही साथ मैचिंग बैग, बेल्ट और स्टिलेटोज़ पहने वह भी अपना स्टाइल स्टेटमेंट बिंदास रख रही हैं।
4 of 4
arbaaz khan
- फोटो : file photo
बात करें अरबाज़ की तो इन दिनो वह अपने वेब शो पिंच पर खूब मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा वेब पर उनकी सीरीज़ पोइज़न भी आ चुकी है। साथ ही साथ वह अपने बड़े भाई सलमान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसी बिज़ी शेड्यूल से छुट्टी लेकर वह थोड़ा आराम करने जा रहे हैं।