अभिनेता व निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मुंबई के सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करवाया है। अरबाज ने उन सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया था।
2 of 5
अरबाज खान
- फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial
28 सितंबर को कोर्ट ने नामित प्रतिवादी विभोर आनंद और साक्षी भंडारी और अज्ञात प्रतिवादियों जॉन डे/ अशोक कुमार के खिलाफ एक अंतरिम आदेश देने की गुहार लगाई है, जिसमें प्रतिवादियों को तुरंत ही यह बदनाम करने वाला पोस्ट हटाने/ वापस लेने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा गया था कि जांच के हिस्से के रूप में अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
3 of 5
अरबाज खान
- फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial
वायरल हो रहे इन पोस्ट में कहा गया है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कनेक्शन में अरबाज की भी भागीदारी है। सुशांत की मौत के बाद कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स ने तो अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर रखा है।
4 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान
- फोटो : File Photo
सुशांत 14 जून, 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और उनकी मौत के मामले की जांच अभी भी जारी है। लेकिन जांच से पहले ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से थ्योरी बनाई और बॉलीवुड स्टार्स का नाम इस डेथ मिस्ट्री में लिया। सूरज पंचोली ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
5 of 5
अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : amar ujala mumbai
बात करें अरबाज खान की तो मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद वह जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि अरबाज जल्द ही जॉर्जिया ऐंड्रियानी से शादी करने वाले हैं लेकिन जॉर्जिया ने कहा था, 'लोगों को जो समझना हो समझते रहें। अगर शादी होगी तो वह खुद सबको बताएंगी'।