सालों पुराना रिश्ता उस वक्त एक झटके में बिखर गया जब
मलाइका अरोड़ा खान और
अरबाज खान ने अलग होने का फैसला किया और हाल ही में उस रिश्ते का अंत
तलाक के रूप में हो भी गया।
अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
पहली नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। पर क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई ?
2 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
बात 1993 की है। उस वक्त मलाइका एक जानी-मानी मॉडल थीं। उन्हें और अरबाज को एक कॉफी एड के लिए बुलाया गया जो काफी बोल्ड था। ये पहला मौका था जब दोनों एक-दूसरे के सामने थे। देखते ही दोनों का लगा कि वो एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
कब अरबाज और मलाइका के बीच प्यार की घंटियां बजने लगीं पता ही नहीं चला।
3 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
खैर, जो भी हो लेकिन मलाइका के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात काफी अच्छी रही। मलाइका पर अरबाज का खुमार इस कदर हावी था कि एक बार वो जब अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक क्लब में गईं तो वहां अरबाज अपने दोस्त साजिद खान के साथ डीजे के तौर पर काम कर रहे थे।
अमृता तो सलमान के पीछे पागल थीं और उस वक्त सलमान बड़े स्टार भी थे। लेकिन मलाइका अरबाज पर जान छिड़कने लगीं थीं। अरबाज को देखते ही मलाइका कह उठी थीं 'ये लड़का मेरे टाइप का है। मुझे ये पसंद है।'
4 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
5 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।