बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस भी अक्सर ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा सितारे कैमरे के पीछे क्या करते हैं और कैसे रहते हैं। ऐसे में हम आपके कुछ फेवरेट सितारों से रूबरू करवा रहे हैं जो स्पॉट हुए हैं।
2 of 10
Anushka Sharma
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें एक्ट्रेस शबाना आजमी के घर के बाहर देखा गया। हालांकि वह किस सिलसिले में शबाना आजमी से मिलने आई थीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
3 of 10
Aparshakti Khurana
- फोटो : amar ujala mumbai
एक्टर अपारशक्ति खुराना भी अपने भाई की तरह फिल्मों का चर्चित चेहरा बनते जा रहे हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। रेड शर्ट, जूते और व्हाइट पेंट में नजर आए अपारशक्ति खुराना ने मीडिया के कैमरे को देखकर पोज भी दिए।
4 of 10
esha Gupta
- फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों से भी जुड़े रहते हैं। रविवार को एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ एक्टर सुशांत सिंह दादर बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए। यहां ये सितारे दादर बीच पर सफाई करते हुए दिखाई दिए।
5 of 10
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 की सफलता का स्वाद ले रहे ऋतिक रोशन अपने परिवार संग जुहू के पीवीआर सिनेमा के बाहर स्पॉट हुए। ऋतिक के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी नजर आईं।