बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कुछ वक्त से बड़े पर्दे से नदारद हैं। ऐसे में उनके फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। फैन्स को अब इंतजार है तो बस अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का। लेकिन हो सकता है कि ये नया साल अनुष्का के फैन्स का इंतजार खत्म कर दे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही दोबारा फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : anushka sharma
बॉलीवुड में बायोपिक्स बनाने का ट्रेंड चल रहा है। सबसे ज्यादा इन दिनों क्रिकेटर्स पर बायोपिक्स बनाई जा रही हैं। ऐसे में अब भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर भी बायोपिक बनने जा रही है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में झूलन का किरदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा निभाने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
एक्स्ट्रा टाइम की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा इस फिल्म में झूलन का किरदार निभाने वाली हैं। अनुष्का इससे पहले साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म को इतनी सक्सेस नहीं मिल पाई थी। फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आए थे। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
अनुष्का के फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह फिल्म 'जीरो' का फ्लॉप होना बताया जा रहा था। हालांकि अभिनेत्री का कहना था कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती थीं। अनुष्का का कहना था कि वो अब इस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि वो अपने हिसाब से फिल्म का चयन कर सकें। वो केवल समय बिताने के लिए फिल्में नहीं करना चाहती हैं।
5 of 5
anushka virat
- फोटो : social media
साथ ही अनुष्का का ये भी कहना था कि 'परी', 'जीरो' और 'सुई धागा' जैसी फिल्में करने के बाद उन्हें थोड़े आराम की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने साल 2019 में ब्रेक लिया और अपने पति और परिवार के साथ समय बिताया। हाल ही में नए साल के आगाज के दौरान अनुष्का और विराट स्विट्जरलैंड की वादियों में नया साल मनाने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं।