भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। वहीं, उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है।
Anushka Sharma: अनुष्का का फूटा गुस्सा, कोहली के रूम का वीडियो लीक करने वाले को दी चेतावनी, कहा- इस गलती का...
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया में गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम रुकी हुई है, उसी होटल में जाकर एक फैन ने अपने फोन से विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया है। इतना ही नहीं, फैन यह वीडियाे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया है। वीडियो के ऊपर लिखा है, 'किंग कोहली का होटल रूम'।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली
अनुष्का शर्मा ने लगाई क्लास
वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा - ‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है, जब फैन बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर देते हैं। लेकिन यकीन मानिए यह बहुत बुरा है। कुछ लोग, सेलिब्रिटी को देखते हैं और सोचते हैं कि यह तो सेलिब्रिटी हैं, इनको तो ऐसी चीजों से डील करना पड़ेगा। लेकिन, आपको यह बात समझनी होगी कि आप इस गलती का हिस्सा हैं। अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब आप क्या करेंगे? बताइए’।
यह भी पढ़ें: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा, कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब

डरे विराट कोहली
विराट कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखकर बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। लेकिन, यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी को लेकर डरा दिया है। अगर मैं अपने होटल रूम में भी सेफ नहीं हूं तो बताइए और क्या उम्मीद करूं’।
यह भी पढ़ें: ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट
View this post on Instagram