{"_id":"6065d63b7fe0f97729590654","slug":"anushka-sharma-returns-to-work-after-giving-birth-to-vamika-share-photos-from-set-and-fans-are-excited","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने के बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा ने सेट से साझा की तस्वीरें, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने के बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा ने सेट से साझा की तस्वीरें, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
Link Copied
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी। अब लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही अनुष्का ने दोबारा वापसी की है और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है।
Trending Videos
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सेट से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है जिसमें वो मेकअप वाली कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और पूरी टीम उनके पास है। इतना ही नहीं तस्वीर में दिख रहा है कि अनुष्का फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ रहीं हैं।
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/viratkohli.club.2
इसके साथ ही दिख रहा है कि उनकी मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट उनका मेकअप कर रही हैं। अनुष्का की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको वापस देखकर बहुत खुशी हुई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनुष लव यू बेबी'। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अनुष्का कितनी क्यूट लग रही है'। इसके साथ ही बहुत से फैंस ने अनुष्का को काम पर लौटने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिमी गरेवाल, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अनुष्का का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा था। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का अपने शादी के प्लान के बारे में बात करते नजर आई थीं। इस दौरान अनुष्का ने कहा था, 'मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और ये भी हो सकता है कि शायद शादी के बाद मैं काम ना करुं'। वहीं अब अनुष्का दोबारा काम पर लौट आईं हैं तो उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।