अनुराग कश्यप हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनकी बातें लोगों को बुरी भी लग जाती हैं। इस समय अनुराग कश्यप तापसी पन्नू के साथ अपनी आने वाली फिल्म दोबारा को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग को सुनना और उनकी फिल्में देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर ने हिंदी फिल्मों के न चलने पर अनोखा बयान दिया है, उन्होंने इसके बारे में अच्छी तरीके से समझाया भी है।
2 of 4
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग कश्यप ने इंटरव्यू के दौरान साउथ और हिंदी फिल्मों को लेकर भी तुलना की। अनुराग ने कहा कि जितना बताया जा रहा है स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। फिल्म निर्माता केवल मीडिया में बनाई जा रही कहानी से डर महसूस कर रहे हैं। उनको डराया जा रहा है, क्योंकि कुछ लोग इसे खरीद लेते हैं और दूसरे नहीं। बॉलीवुड में हर तरीके की फिल्में बनाई जा रही हैं और बड़ी फिल्मों को लेकर सिर्फ धारणाएं बनाई जा रही हैं।
3 of 4
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि लोगों को कैसे पता कि साउथ की सभी फिल्में चल रही हैं। उनको पता ही नहीं होगा कि पिछले हफ्ते वहां कौन सी फिल्म रिलीज हुई क्योंकि वहां भी यही हाल है। अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि लोगों के पास फिल्म देखने के पैसे ही नहीं हैं। यहां पनीर पर तो जीएसटी लगा हुआ है। जब लोग खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी देंगे तो उससे ध्यान हटाने के लिए ये बायकॉट का गेम चल रहा है।
4 of 4
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि लोग हमेशा वही फिल्में देखने जाते हैं, जिनके बारे में वह श्योर होते हैं कि वह फिल्म अच्छी है या फिर जिसका वह काफी समय से इंतजार कर रहे होते हैं। देश की इकोनॉमी पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि आप बॉलीवुड और क्रिकेट के बारे में बात करते रहो और लोगों को पता ही नहीं चलेगा कि देश में असल समस्या क्या है। उन्होंने आगे कहा कि देश को आजाद हुए भले ही 75 साल हो चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड आज भी इंडिपेंडेंट नहीं है।