बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं पायल ने अपने वकील की सलाह पर अनुराग के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला किया। इस बीच अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान जारी करके पायल घोष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
पायल घोष के खिलाफ अनुराग कश्यप की वकील ने जारी किया बयान, यौन शोषण के आरोपों पर कही ये बात
अनुराग कश्यप ने वकील प्रियंका खिमानी के बयान को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस बयान में उन्होंने लिखा, 'मेरे मुवक्किल, अनुराग कश्यप यौन शोषण के झूठे आरोपों की वजह से काफी आहत हैं, जो हाल ही में उनके खिलाफ सामने आए हैं। यह आरोप पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और बेबुनियाद हैं। यह दुखद है कि #metoo मूवमेंट जोकि एक सामाजिक आंदोलन और इतना महत्वपूर्ण है उसको निहित स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।'
Here is the statement from my lawyer @priyankakhimani on my behalf .. thank you
A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on
अनुराग कश्यप की वकील ने अपने बयान में आगे लिखा, '#metoo मूवमेंट को अब लोगों के चरित्र हनन का हथियार बनाया जा रहा है। इस तरह के काल्पनिक आरोप गंभीर रूप से आंदोलन को कमजोर करते हैं। साथ ही यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की वास्तविक पीड़िताओं के दर्द को आघात पहुंचाने की कोशिश करते हैं। मेरे मुवक्किल को कानूनी तौर पर उसके अधिकारों और उपायों के बारे में सलाह दी गई है और उन्हें पूरी हद तक आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं - प्रियंका खिमानी'
सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी का बयान वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के बाद अभिनेत्री पायल घोष ने मीडिया के सामने भी आकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला है। इस बात का खुलासा पायल के वकील नितिन सतपुते ने किया है।
रविवार को पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पायल घोष ने तय किया है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगी। हम कल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट फाइल करेंगे। उन्होंने यह तय किया है कि वो अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली हैं।' बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी।
पढ़ें: 'शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट' से लेकर 'कर भला हो तो भला', ये हैं प्रेम चोपड़ा के 10 सदाबहार डायलॉग्स