पिछले दो साल से समय-समय पर चर्चाओं में रही फिल्म 'गुलाब जामुन' एक बार फिर से अपनी खुशबू छोड़ रही है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान संकेत दिए हैं कि वह एक बार फिर से अनुराग कश्यप के साथ काम करने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगे उनकी धर्मपत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और यह सब संभव होता दिख रहा है अभिनेत्री कंगना रणौत की मेहरबानी से।
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram: bachchan
फिल्म 'गुलाब जामुन' की चर्चा वर्ष 2018 की शुरुआत से चल रही है। जब यह फिल्म चर्चा में आई उस वक्त इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए चुना गया था अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को और इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे सर्वेश मेवाड़ा। फिल्म का निर्माण कार्य अनुराग कश्यप के हाथ में था फिर कुछ दिनों बाद चर्चा शुरू हुई कि इस फिल्म को आरएसवीपी के बैनर तले अब रॉनी स्क्रूवाला बनाएंगे।
हालांकि, ऐसा कुछ हो नहीं पाया। लेकिन कुछ दिनों बाद ही खबरें आईं कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'गुलाब जामुन' से अपना नाम वापस ले लिया है। फिल्म की घोषणा के वक्त अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे। लेकिन, बाद में कारण बताया गया कि फिल्म की पटकथा में कुछ खामियां हैं जिसमें उनके कहने से बदलाव नहीं हो रहा है। इसलिए वह फिल्म छोड़ रहे हैं। तब से तो अंदाजा यहीं लगाया जा रहा था कि फिल्म 'गुलाब जामुन' अब खत्म हो चुकी है लेकिन, अभिषेक के बयान से यह फिल्म फिर से चर्चाओं में है।
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : ट्विटर
एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कहा है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं कि 'गुलाब जामुन' प्रोजेक्ट के साथ क्या हो रहा है लेकिन वह अनुराग कश्यप के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। अपनी आठ फिल्मों में ऐश्वर्या के साथ काम करने के बारे में अभिषेक ने कहा कि मुझे उनके साथ काम करके हमेशा खुशी मिलती है। वह मेरी सबसे पसंदीदा सह कलाकार हैं। हम जब भी साथ काम करते हैं तो वह मुझे हमेशा प्रेरणा देती हैं। हमने साथ में पर्दे पर कुछ अच्छे काम किए हैं। मुझे भरोसा है कि हम फिर से जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
यह खबर ऐसे समय में लौट कर सामने आई है जब 'गुलाब जामुन' के ओरिजिनल निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ फिल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी सिलसिले में कंगना ने बीते दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और फिल्म की शूटिंग के लिए जरूरी ठिकानों के बारे में अनुमति मांगी। अब जब फिल्म 'गुलाब जामुन' के निर्देशक दूसरी फिल्म बना रहे होंगे तो जाहिर है कि अनुराग कश्यप ही अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर इस फिल्म का निर्देशन भी कर सकते हैं। निर्माण की जिम्मेदारी तो उन्होंने पहले ही उठा रखी है।