फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया यूं तो बॉंलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर आलिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। आलिया के अचानक लाइमलाइट में आने की वजह है उनका लेटेस्ट बिकिनी फोटोशूट जिसकी वजह से वह आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
फिल्मों से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहती हैं अनुराग कश्यप की बेटी, वायरल हो रहीं बोल्ड तस्वीरें
दरअसल, आलिया अपने इस हॉट फोटोशूट में एक इनरवियर ब्रांड का प्रचार कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। ब्लैक बिकिनी पहने आलिया सोफे के पास बैठी हैं और सिजलिंग पोज दे रही हैं। इस फोटो ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
आलिया कश्यप 20 साल की हैं और वह अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आरती बजाज फिल्म एडिटर हैं। अनुराग और आरती ने साल 2003 में शादी की और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। आलिया अक्सर अपने पापा के साथ ही नजर आती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग से जब बेटी के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बेशक उनका स्वागत हैं। लेकिन मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें संघर्ष करना होगा। वैसे आलिया अपने पापा की बातों की तरह ही बोल्ड हैं। इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बोल्ड तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
आलिया कश्यप की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी खास दोस्त खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, 'अभी शादी में हूं।' इसके जवाब में आलिया लिखा है, 'अपने रास्ते पर हूं।' (On my way)