अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। निर्देशक अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘बैड कॉप’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, निर्देशक ने फिल्म सेटों पर बढ़ती लागत पर नाराजगी जताई हैं और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की जरूरत पर जोर दिया है।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने एक साक्षात्कार में बढ़ती हुई लागतों के बारे में बात की और नाम लिए बिना उन्होंने खुलासा किया कि एक अभिनेता के पास एक शेफ है जो उनके लिए स्वस्थ भोजन पकाता है और प्रति दिन 2 लाख रुपये लेता है। अनुराग ने कहा, "किसी के पास एक शेफ है, जो स्वस्थ भोजन को बनाने के लिए प्रति दिन 2 लाख रुपये लेता है। यह देख के लगता था ये खाना है? ये तो बर्ड फीड है?"
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
आगे उन्होंने अपने हाथों से इशारा करते हुए बताया कि वह शेफ कितनी छोटी मात्रा में खाना बनाता है, उन्होंने कहा, "मैंने इतना छोटा सा आटा देखा था, उसे देखकर ऐसा लगा कि पक्षियों के लिए चारा बनाया गया है।" अनुराग ने आगे बताया कि कलाकार ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती हैं और उन्हें इसकी जरूरतें थीं। उन्होंने निर्देशक को कहा, " मैं सिर्फ यही खाता हूं । मुझे बहुत सारी एलर्जी हैं।"
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ने अभिनेताओं की मनमानी मांगों पर पलटवार किया है। एक पुराने साक्षात्कार में, उन्होंने एक स्टार के बारे में बात की थी, जिसके लिए शूटिंग स्थल से घंटों दूर एक शहर से उनके लिए एक विशेष हैमबर्गर मंगाया गया था।
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
‘बैड कॉप’ की बात करें तो जर्मन भाषा में इसी नाम से बनी एक वेब सीरीज के इस हिंदी अनुकूलन में अनुराग कश्यप विलेन के किरदार में हैं। अनुराग का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
Ashwini Dutt: अमिताभ ने छूए थे 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता के पांव, जिस पर अश्विनी दत्त ने लिखा भावुक संदेश