फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anuradha Paudwal: अरिजीत सिंह का यह रीमेक सॉन्ग सुन रोने लगी थीं अनुराधा पौडवाल, साझा की वजह

Fri, 19 May 2023 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 May 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal Reveals She Was Moved To Tears After Listening To Arijit Singh Version Of Aaj Phir Tum Pe
अनुराधा पौडवाल-अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराधा पौडवाल 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर्स में शुमार रही हैं। उन्होंने 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अभिमान' से सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ने लगी और एक वक्त ऐसा भी आया, जब लता मंगेशकर से उनकी तुलना की जाने लगी। अपनी गायिकी से दिलों पर राज करने वाली अनुराधा अब जब पुराने गानों के रीमेक सुनती हैं तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते।

Anuradha Paudwal Reveals She Was Moved To Tears After Listening To Arijit Singh Version Of Aaj Phir Tum Pe
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में कहा कि पुराने गानों की रीमिक्सिंग बिल्कुल पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 'आज फिर तुमपे...' गाने का रिक्रिएट वर्जन सुना तो उनकी आंखें भर आईं। बता दें कि इस गाने को फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के लिए अरिजीत सिंह ने गाया था। 

Anuradha Paudwal Reveals She Was Moved To Tears After Listening To Arijit Singh Version Of Aaj Phir Tum Pe
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मूल रूप से यह गाना फिल्म 'दयावान' का है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा लिखे गए इस गाने को अनुराधा पौडवाल और पंकज उधास ने गाया था। वहीं, इसके रिक्रिएट वर्जन को अरिजीत सिंह और समीरा कोप्पिकर ने आवाज दी। अनुराधा पौडवाल ने कहा कि किसी ने उन्हें 'दयावान' के 'आज फिर तुमपे' का रीमिक्स सुनने के लिए कहा। 
Sameer Wankhede: 'प्लीज उसे जेल में न रखें, रहमदिली बरतें...', वानखेड़े और SRK की वायरल चैट की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Anuradha Paudwal Reveals She Was Moved To Tears After Listening To Arijit Singh Version Of Aaj Phir Tum Pe
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

सिंगर ने कहा, 'जब मैंने इसे सुना तो मेरी आंखों से आंसू आ गए। इसके बाद मैंने तुरंत यूट्यूब खोला और फिर फिल्म के ओरिजनल गाने को कई बार सुना, तब कहीं जाकर मन को सुकून मिला।' मीडिया बातचीत के दौरान सिंगर ने आइकॉनिक गानों को बल्क में रीक्रिएट किए जाने पर भी बात की।
Cannes 2023: देसी स्टेज से सीधा कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं सपना चौधरी, 30 किलो के खूबसूरत गाउन में आईं नजर

विज्ञापन
Anuradha Paudwal Reveals She Was Moved To Tears After Listening To Arijit Singh Version Of Aaj Phir Tum Pe
अनुराधा पौडवाल - फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline

अनुराधा पौडवाल ने कहा, 'मैं कभी-कभी अपने गाने सुनती हूं, बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन जब मैं सुनती हूं तो भक्ति गीत ज्यादा सुनती हूं। जब कभी पुराने गानों के रीमिक्स सुनती हूं तो यह भयानक अनुभव होता है। मैं उस पर रोना चाहती हूं। इसके बाद मैं अपने खुद के गाने चलाकर सुनती हूं। वही पसंद आता है।'
Aishwarya Rai: 'हर कोई यही...,' हिंदी फिल्मों में जटिल रोल ना मिलने के सवाल पर ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed