अनुपमा टीवी का पॉपुलर सीरियल है, जिसमें रुपाली गुंगाली और गौरव खन्ना की जोड़ी धमाल मचा रही है। सीरियल में हर हफ्ते कुछ ऐसा ड्रामा देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भी खुश हो जाते हैं और इसी वजह से ये सीरियल टीआरपी चार्ट में भी धमाल मचा रहा है। इन दिनों इस सीरियल में अनुपमा और अनुज का लव एंगल और किंजल की प्रेग्नेंसी देखने को मिल रही है। वहीं, अब आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा के प्यार भरे पल भी खराब होते हुए दिखाई देने वाले हैं।
2 of 4
Anupama upcoming episode
- फोटो : social media
दरअसल, आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए दोनों एक साथ खाना खाते हैं, लेकिन इस दौरान भी कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दोनों का ये टाइम खराब हो जाता है। अनुपमा के पास इस मौके पर शाह हाउस से कॉल आता है और वनराज अनुपमा से कहता है कि किंजल को कुछ हो गया है। उसके पेट में दर्द हो रहा है। वनराज की ये बात सुनकर अनुपमा शाह हाउस चली जाती है। इस दौरान अनुज ही अनुपमा को शाह हाउस लेकर जाता है।
3 of 4
Anupama upcoming episode
- फोटो : social media
अनुपमा शाह हाउस आने के बाद किंजल को डॉक्टर के पास लेकर जाती है। इस दौरान डॉक्टर के चेकअप के बाद किंजल पूरी तरह ठीक हो जाती है। इस बीच जब सब घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद सीरियल में असली ड्रामा देखने को मिलेगा। वनराज अनुपमा को शाह हाउस में ही रुकने के लिए कहेगा। वनराज चाहता है कि वह शाह हाउस में ही रहे। लेकिन अनुज ऐसा नहीं होने देगा। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा को अपने साथ लेकर चला जाएगा। अनुज का ये कदम देखकर वनराज के होश उड़ जाएंगे।
4 of 4
अनुपमा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुज और अनुपमा शो में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं और दोनों ही एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। अनुपमा शाह हाउस में सबको ये खुशखबरी देने वाली ही थी तब ही अनुपमा को पता चलता है कि किजल मां बनने वाली है। ये खबर सुनकर अनुपमा किसी को अपनी और अनुज की शादी की बात नहीं बताती। हालांकि, किंजल की प्रेग्नेंसी की वजह से अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां आ रही हैं। अब आने वाले दिनों में शो में क्या धमाल होता है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।