फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher special treats kangana ranaut to her favourite kadi chawal on emergency sets

Anupam Kher: कंगना रणौत पर मेहरबान हुए अनुपम खेर, 'इमरजेंसी' के सेट पर दी ये खास ट्रीट

Wed, 20 Jul 2022 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 06:15 PM IST
सार

अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'इमरजेंसी' का टीजर साझा करते हुए कगंना रणौत की जमकर तारीफ की थी। अब एक बार फिर से उन्होंने एक्ट्रेस को 'इमरजेंसी' के सेट पर जाकर स्पेशल ट्रीट दी है।

विज्ञापन
anupam kher special treats kangana ranaut to her favourite kadi chawal on emergency sets
अनुपम खेर, कंगना रणौत - फोटो : insta

विस्तार

एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक और टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना का अभिनय दमदार लग रहा था। फैंस को ये टीजर काफी पसंद आया था, वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का टीजर साझा करते हुए कगंना की जमकर तारीफ की थी। अब एक बार फिर से अनुपम खेर ने उन्हें 'इमरजेंसी' के सेट पर स्पेशल ट्रीट दी है, जिसे देखकर एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन

अनुपम खेर दी कंगना को स्वादिष्ट ट्रीट
दरअसल अभिनेता अनुपम खेर फिल्म 'इमरजेंसी' के सेट पर कंगना के लिए उनके फेवरेट कढ़ी चावल, बैंगन का भर्ता, सूखे आलू की सब्जी लेकर पहुंचे थे। जिसे देखने के बाद कंगना काफी खुश दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर अनुपम खेर को बेहद ही खास अंदाज में शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें कंगना अनुपम खेर का लाया हुआ खाना दिखाती नजर आ रही हैं, साथ ही वह कहती हैं कि अनुपम जी मेरा फेवरेट खाना लाए हैं। डिलीशियस दिन। इसी के साथ उन्होंने लिखा, फेवरेट एक्टर और फेवरेट फूड...कढ़ी चावल सूखे आलू...वाह! लाइफ सेट है।


 

विज्ञापन

बात करें फिल्म 'इमरजेंसी' की तो जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये फिल्म 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल के पहलुओं को छुएगी और इसी के साथ सबसे मजबूत और प्रभुत्वशाली महिलाओं में से एक इंदिरा गांधी के जीवन को भी दिखाएगी। फिलहाल इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है और यह फिल्म साल 2023 में 25 जून को रिलीज की जाएगी। बता दें कि 25 जून वही तारीख है जब 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed